- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अपडेट: महाराष्ट्र पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
अपडेट: महाराष्ट्र पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
प्रदेश में 15 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेगी, 2 रैलियां भी होंगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को 61वें दिन महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। यह यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक रहेगी। तेलंगाना के कामारेड्डी से यह यात्रा रात करीब 9 बजे महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलुर से महाराष्ट्र पहुंची। राहुल गांधी 10 नंबर को नांदेड़ जिले में और 18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में रैलियों को संबोधित करेंगे। 14 दिनों में राहुल गांधी की यह यात्रा महाराष्ट्र की 15 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में आएगी।
दोनों राज्यों की बार्डर पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य के देगलुर के कलामंदिर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास यात्रा का स्वागत किया।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने कल शाम जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र के मदनूर मंडल के मेनुरु गांव में यात्रियों को विदाई देने के लिए एक जनसभा आयोजन किया। रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि हमें तेलंगाना में ‘भारत जोड़ो यात्रा' काफी सफल रही है राज्य में लोगों का बड़ा समर्थन मिला। किसान, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों सभी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया और राहुल गांधी के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।
यात्रा का कल तेलंगाना में 12वां दिन तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा कल 12वां दिन रहा। यात्रा के तेलंगाना चरण में चार दिन विश्राम भी किया गया था। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना में 19 विधानसभा क्षेत्रों और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरने का कार्यक्रम था। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 375 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। स्वागत के बाद यात्रा सोमवार रात को फिर से शुरू होगी जिसमें पदयात्री एकता मशाल लेकर चलेंगे।
शरद पवार होंगे शामिल, उद्धव ठाकरे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार 8 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि शरद पवार बीमार होने के कारण राहुल के साथ एक मील से कम का ही सफर करेंगे। वहीं शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। यात्रा में महाराष्ट्र के दिग्गज बाला साहेब थोरात, भाई जगताप, अशोक चव्हाण समेत कई नेता शामिल होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
