- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- एलन मस्क और ट्विटर के सऊदी अरब कनेक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति की नज़र
एलन मस्क और ट्विटर के सऊदी अरब कनेक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति की नज़र
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि एलन मस्क के विदेशों के साथ निवेश में कुछ गलत है या नहीं, ये देखा जा सकता है.
जो बाइडन से एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण और विदेशी निवेश को लेकर सवाल पूछा गया था.
एक पत्रकार ने प्रेस वार्ता में पूछा था, ''क्या आपको लगता है कि एलन मस्क अमेरिका की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं. क्या अमेरिका को एलन मस्क के सऊदी अरब सहित विदेशी सरकारों के साथ ट्विटर के संयुक्त अधिग्रहण की जांच करनी चाहिए?''
इस पर जो बाइडन पहले तो हंसे. फिर उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि एलन मस्क के अन्य देशों के साथ कॉरपोरेशन और टेक्निकल रिश्तों को देखना चाहिए कि वो कुछ अनुचित कर रहे हैं या नहीं. मैं इसकी सलाह नहीं दे रहा हूं.''
हाल ही में एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है. इसके बाद से उन्होंने ट्विटर में कई बदलावों की भी घोषणा की है.
पिछले महीने रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि बाइडन प्रशासन में ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण की राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा को लेकर चर्चा हो रही है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
