- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर मतदान आज, कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आप भी मैदान में
हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर मतदान आज, कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आप भी मैदान में
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होने वाला है. एक ही चरण में होने वाले मतदान में राज्य के 55 लाख से अधिक मतदाता 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे. विधानसभा चुनावों के परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे. प्रदेश में भाजपा रिवाज़ बदलने का दावा कर रही है यानी भाजपा का दावा है कि वो सत्ता बरकरार रखेगी. हालांकि कांग्रेस सत्ता बदलने का दावा कर रही है. 90 के दशक के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल में सरकार चलाने वाले दल बदलते रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में अब तक पांच-पांच साल में कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में आती रही हैं. लेकिन इस बार, पहली बार राज्य में मतदाताओं के सामने आम आदमी पार्टी के तौर पर तीसरा विकल्प भी मौजूद है. आम आदमी पार्टी के आने से प्रदेश में वोट बंटने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं. विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवारों में से 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
