- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भारत में 99% मुसलमान अपने पूर्वजों और मातृभूमि के लिहाज से हिंदुस्तानी: RSS नेता इंद्रेश कुमार
भारत में 99% मुसलमान अपने पूर्वजों और मातृभूमि के लिहाज से हिंदुस्तानी: RSS नेता इंद्रेश कुमार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि भारत में 99 फीसदी मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के लिहाज से 'हिंदुस्तानी' हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अतीत में व्यक्त किए गए उस विचार का भी समर्थन किया कि भारतीयों के पूर्वज एक ही थे, इसलिए उनका डीएनए समान है।
कुमार ठाणे जिले के उत्तन में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में आरएसएस की मुस्लिम शाखा 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' (एमआरएम) के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कुमार के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया, ''हमें पवित्र कुरान के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुसार, अपने राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य को सर्वोच्च और अन्य सभी चीजों से ऊपर मानना चाहिए।''
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
