*बीजापुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से विकासखंड उसूर में स्थित आवापल्ली जनपद पंचायत अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, रोजगार सहायक एवं सचिवों की उपस्थिति में नियमित टीकाकरण एवं व्यवहार परिवर्तन पर संवेदीकरण का आयोजन रखा गया था। संवेदीकरण के प्रारंभ में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विकास कुमार गवेल के द्वारा नियमित टीकाकरण में लगने वाले संबंधित सभी टीके एवं उपयोगिता व लाभ के विषय में उपस्थित प्रतिभागियों को बतलाया गया । इसके पश्चात डॉ प्रीतम रॉय यूनिसेफ, स्वास्थ्य सलाहकार के द्वारा वीएचएसएनडी बैठकों को ग्राम पंचायत स्तर पर किस प्रकार से आयोजित करते हुए प्रभावशाली व्यक्तियों की उपस्थिति एवं जागरूकता हेतु उपायों के बारे में प्रतिभागियों को पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई । अंत में भरत साहू जिला सलाहकार, यूनिसेफ के द्वारा पीपीटी के माध्यम से समाज एवं समुदाय व पंचायत स्तर में व्यवहार परिवर्तन के द्वारा किस प्रकार से प्रत्येक हितग्राही, शिशुवती ,गर्भवती एवं परिवार की नियमित टीकाकरण को लेकर सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे पहुंच विहींन स्थानों में लोगों के द्वारा व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके, इस पर विशेष प्रकार से जानकारी दी गई। संवेदीकरण के अंत में जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर चंद्राकर के द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई संबंधित जानकारियां को जमीनी स्तर सुनियोजित ढंग से सुनिश्चित किया जाए इसके लिए आश्वासन भी दिया।

feature-top