आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल द्वारा पूछे गए सभी 10 सवालों के जवाब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजभवन भेज दिया है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देते हुए विधेयक पर अब हस्ताक्षर करने में विलंब न होने की भी बात कही गयी थी ।

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलट वार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भेजे गए सभी सवालों के जवाबों को सार्वजनिक करने की बात कही है ।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - " राज्यपाल द्वारा सभी सवालों को सार्वजनिक कर छत्तीसगढ़ की जनता के सामने रखा था , जिसके जवाब भी सरकार को सार्वजनिक किए जाना चाहिए । भूपेश सरकार आदिवासी समाज को गुमराह कर वोट का खेल खेल रही है । इसलिए जल्दबाजी में आरक्षण विधेयक लेकर आए और अब जल्दबाजी में जवाब भेज कर हस्ताक्षर करने की मांग कर रहे ।"

feature-top