- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- भेंट-मुलाकात की झलकियां
भेंट-मुलाकात की झलकियां
मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज में भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर एवं राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार‘ से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम संडी निवासी तिलक देवांगन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका 3 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हो गया है। वे बच्चे को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहे हैं।
ग्राम भानसोज के किसान सुखीराम साहू ने बताया कि उन्होंने 1100 कट्टा धान बेचा है। उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है।
मुख्यमंत्री ने जब वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने वाले किसानों से उत्पादन में आ रहे अंतर के बारे में पूछा तो किसान सुखीराम साहू ने बताया कि जैविक खेती में लगातार वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करता हूं, इससे फसलों की बीमारी भी कम हो रही है और फसल बढ़ भी रही है। उन्होंने बताया कि कर्ज माफी के पैसा से ट्रैक्टर खरीदा है।
मुख्यमंत्री को कुमारी साहू ने बताया की गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 50 हजार रुपए की आमदनी हुई है। इस पैसे से बेटे के लिए किराना दुकान खोली है, दुकान अच्छी चलती है। उन्होंने गौठान प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
ग्राम नारा निवासी राजकुमारी साहू ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से मिल रहे स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी और कहा कि मैं नियमित रूप से क्लीनिक में जाती हूं, आयरन, कैल्सशियम की गोली भी निःशुल्क मिलती है। डॉक्टर इलाज के पैसे नहीं लेते दवाइयां भी मुफ्त देते हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल कक्षा 11वीं की छात्रा महिमा साहू ने मुख्यमंत्री को स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उसने बताया कि इससे पहले जिस स्कूल में जाती थी वहां 25 हजार रुपए लगते थे, अब नहीं लगते।
मुख्यमंत्री से बात करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की प्रतिभागी सावित्री साहू ने बताया कि उन्हें खो-खो, फुगड़ी खेलने का मौका मिला।
नारा निवासी अनमोल सहायता समूह से जुड़ी चमेली बांधे ने मुख्यमंत्री को गौठान की सब्जियां भेंट की, जिसमें फूल गोभी, प्याज भाजी, टमाटर, तिवरा भाजी, पत्ता गोभी आदि शामिल हैं।
खमरिया में संचालित जय मां शारदा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री को सब्जियां भेंट की।
मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने ग्राम समोदा के निवासी मोतीराम चक्रधारी के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का लिया आनंद। खाने में परोसा गया मुनगा आलू बड़ी, लाल भाजी, जिमिकांदा और पताल की चटनी।
ग्राम अमोदी के किसान गोपाल साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो 12 एकड़ में रबी फसल और 32 एकड़ में खरीफ फसल लेते हैं। ऋण माफी के तहत साढ़े तीन लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। समर्थन मूल्य पर धान भी बेच रहे हैं। अतिरिक्त आय से थ्रेसर और एक बुलेट खरीदी है।
मुख्यमंत्री को वीरेंद्र कुमार बघेल ने बताया कि 2 लाख 54 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। अतिरिक्त पैसे से ट्रेक्टर का सारा क़िस्त चुका दिया है और अन्य खर्चे किए हैं।
किसान दयालु राम साहू ने बताया कि उनकी 7 एकड़ जमीन है, ऋण माफी के तहत 85 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क़िस्त समय-समय में मिल जाता है। धान बेचकर जमीन खरीदी है।
ग्राम रानीसागर निवासी प्रेमबाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि 1300 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचा है। समूह की महिलाओं ने 45-45 हजार कमाए हैं। प्रेमबाई ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे कई महिलाओं को रोजगार मिला है, महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।
देवकी साहू ने बताया कि उनके समूह में 11 सदस्य है। वर्मी कम्पोस्ट बनाती हैं। 1225 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेच चुके हैं, इससे 4 लाख 50 हजार रुपए की आमदनी हुई है, इस पैसे को समूह के सदस्यों के बीच बांट चुके हैं।
ग्राम रानी सागर की टीकम यादव ने बताया कि इनके पास 15 से 20 गाय हैं, 70 हजार का गोबर बेचा है और गोबर बेचकर मिले पैसे से और गाय खरीदी हैं, इस पैसे से घर भी चलाती हैं।
मुख्यमंत्री को कमला बाई साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ग्रामीण स्तर में आयोजित बिलल्स खेल में अव्वल आयी हूं, 40 वर्ष की उम्र है, मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री को रामशरण ध्रुव ने बताया कि अब जाति प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेज बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, कम समय में प्रमाणपत्र बनकर मिल जाते हैं। सभी शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
भेंट-मुलाकात समोदा में मुख्यमंत्री से मिलने स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को हल देकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों ने मोमेंटो प्रदान किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग शहर स्थित ऐतिहासिक इंदिरा चौक के सौंदर्यीकरण और नव निर्माण का लोकार्पण किया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा और सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इसकी लागत 60.74 लाख रुपए है।
मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा के आरंग में बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आरंग रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
