मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 78 करोड़ 27 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 10 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए के 24 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 37 करोड़ 26 लाख 8 हजार रूपए के भूमिपूजन तथा 30 करोड़ 30 लाख 51 हजार रूपए के 6249 कार्याे का सामग्री भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकार्पण हेतु मछली पालन विभाग के तीन कार्य- बायोफ्लॉक निर्माण चंदखुरी, कोलिहापुरी एवं बोरीगारका प्रत्येक के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, सहायक अभियंता क्रेडा विभाग के ग्राम थनौद में जल भराई के लिए एक करोड़ 2 लाख रूपए, प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए 2 करोड़ 87 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के दो कार्य- सी.सी. सड़क उपरपोटी एवं पीपरछेड़ी प्रत्येक के लिए 60 लाख 70 हजार रूपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 6 कार्य फिजियोथैरेपी कक्ष निर्माण मरोदा एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में चबुतरा मंच, शेड निर्माण तथा ब्रांडिग एवं शौचालय के लिए 5-5 लाख रूपए, अण्डा, तिरगा, खपरी सि. एवं नगपुरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र में 06 विस्तर निर्माण हेतु प्रत्येक के लिए 9 लाख 68 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया।
सीजीएमएससीएल के 11 कार्य-स्टॉफ क्वाटर फुवारा ब्लॉक के लिए 10 लाख, 10 बिस्तर आईसोलेशन उतई एवं निकुम प्रत्येक के लिए 37 लाख 28 हजार रूपए, स्टॉफ क्वाटर निकुम के लिए 154.00 रूपए, लेबर रूम निकुम के लिए 15 लाख रूपए, एसएचसी बिल्डिंग अंजोरा के लिए 28 लाख 51 हजार रूपए, पीएचसी बिल्ंिडग रसमड़ा के लिए 61 लाख 96 हजार रूपए, 20 बिस्तर बेड उतई, 6 बिस्तर बेड हनोदा, 6 बिस्तर ननकठ्ठी, 6 बिस्तर बोरीगारखा, 6 बिस्तर कोलियारी में बेड के लिए 84 लाख 15 हजार रूपए की राशि का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार सीजीएमएससीएल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन कार्य के लिए 75 लाख रूपए, जिला अस्पताल में लैब निर्माण के लिए 35 लाख 62 हजार रूपए, जिला चिकित्सालय में 20 बिस्तर आईसोलेशन के लिए 74 लाख 56 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भूमिपूजन हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के दो कार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में शौचालय जीर्णाेद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष के लिए 22 लाख रूपए तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किया गया। तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग में 6 कार्य-खपरी मुख्य नहर के आर.डी. 18000 मी. से 18300 मी. तक भूमिगत केनाल साइफन का निर्माण कार्य के लिए 56 लाख 73 हजार रूपए, भरदा कोनारी एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 6 करोड़ 92 लाख 30 हजार रूपए, भरदा कोनारी एनीकट के अपस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य के लिए 9 करोड़ 69 लाख 52 हजार रूपए, रिसामा नाले में खसरा नं.-752 के किनारे तटबंध निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 12 लाख 68 हजार रूपए, तांदुला परियोजना के अंतर्गत उमरपोटी माईनर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 30 लाख 70 हजार रूपए, दुर्ग जिलें के विनायकपुर टेंक का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 98 लाख 84 हजार रूपए का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
