- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोक गायिका श्रीमती अलका परगनिहा चंद्राकर ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोक गायिका श्रीमती अलका परगनिहा चंद्राकर ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका परगनिहा चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने छत्तीसगढ़ी रेडियो चैनल एफएम 91.2 के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
चंद्राकर ने बताया रेडियो एफएम चैनल 91.2 का शुभारंभ कुम्हारी जिला दुर्ग में होने जा रहा है। जिसका प्रसारण पूरी तरह से छत्तीसगढ़ी बोली में किया जाएगा। इसके साथ ही इस चैनल के ऐप की भी शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस एफएम के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति, बोली एवं स्थानीय लोक-जीवन का प्रचार-प्रसार करना है। इस मौके पर श्री श्याम वर्मा एवं श्री अमित परगनिहा भी मौजूद थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
