- Home
- टॉप न्यूज़
- भेंट मुलाकात : कुरुद विधानसभा क्षेत्र : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात
भेंट मुलाकात : कुरुद विधानसभा क्षेत्र : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा के कुरूद स्थित विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के आग्रह पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थी।
*विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा*
मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों से मुलाकात के दौरान सिन्हा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। सिन्हा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने झेरिया यादव समाज तथा साहू समाज को समाज की जमीन पर भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मरार समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद सामाजिक भवन निर्माण हेतु सहायता देने का आश्वासन दिया। मरार समाज ने जमीन और भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर समाज के पुराने सामाजिक भवन के नवीनीकरण तथा अतिरिक्त कक्ष के लिए मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर कबीर सत्संग संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने कबीर पंथ के छह आश्रमों के लिए पाँच-पाँच लाख के हिसाब से राशि देने की घोषणा की। उन्होंने धोबी समाज को भवन बनाने के लिए 20 लाख रुपये की की स्वीकृत दी।
*कुरुद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुरूद सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक की मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने प्रेस क्लब कुरुद के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा पूर्व में राजधानी रायपुर में प्रतिनिधि मंडलों से भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के रायपुरा में कुम्हार समाज के छात्रावास के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा किए जाने पर उनके प्रति आभार जताया। ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री से सामाजिक भवन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समाज के पास 10 डिसमल जमीन है। मुख्यमंत्री ने ज़मीन रजिस्ट्री के बाद भवन बनाने हेतु राशि देने की बात कही। मरार समाज के लोगों ने कहा कि जमीन आबंटित हो गई पर रजिस्ट्री नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री कराने की बात कही। मसीह समाज ने सामुदायिक भवन एवं श्मशान भूमि की माँग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
सारथी समाज कुरुद, सेन समाज, निषाद समाज, सिख समाज और गोंड समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक भवन के लिए राशि दिए जाने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मछुआ समाज के प्रतिनिधि मंडल को मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि मछली पालन के लिए कृषि की भांति शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने 02 एकड़ जमीन की सर्व समाज के लिए मांग की, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। माहरा समाज और नागरची समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के सरलीकृत किए जाने पर आभार प्रकट किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज का भवन बना है, परन्तु मंच और बाउंड्री वाल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ज़मीन रजिस्ट्री करा लें, फिर दूसरे निर्माण के लिए सहायता देंगे। जैन समाज द्वारा हॉस्पिटल भाखरा में डॉक्टर की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
