- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 27 सितम्बर को दोपहर एक बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक अंतर्गत 16 पारंपरिक खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। यह प्रतियोगिताएं रायपुर के 4 खेल मैदानों में चल रही है। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बांटी (कांचा), रस्सीकूद एवं कबड्डी का आयोजन हो रहा है। इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की स्पर्धाएं चल रही है।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक समापन समारोह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल की अध्यक्षता और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के अति विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा। समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, सांसद रायपुर श्री सुनील सोनी, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव सर्वश्री पारस नाथ राजवाड़े, चिन्तामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद और द्वारिकाधीश यादव, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, धनेन्द्र साहू, कुलदीप जुनेजा, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर श्री एजाज ढेबर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
