- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह को 7 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति देते हैं। महाराजा चक्रधर सिंह ने नृत्य और संगीत विधा की अनेक साहित्यिक कृतियों की रचना की। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य के रायगढ़ घराना को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराज चक्रधर सिंह के संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में चक्रधर सम्मान की स्थापना की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
