- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है। इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा।
उल्लेखनीय है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा के नवीन भवन के निर्माण हेतु 75 लाख रूपए की स्वीकृति प्रति केंद्र के मान से दी गई थी। उक्त संस्थाओं में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था में प्रतिदिन ओपीडी में औसत 85 व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। संस्थागत प्रसव के माध्यम से गर्भवती माताओं को लाभ भी मिलता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रसव पूर्व देखभाल एवं सेवाएं, नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं, बाल्य व किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधन, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं तथा विभिन्न लैब सेवाएं जैसे हिमोग्लोबिन, स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, आरसीबी, इएसआर, बीटीसीटी, प्लेटलेट काउंट, डेंगु एंटीजन किट, ब्लड शुगर, वायरल मार्कर प्रदान की जा रही है। तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड, धरमपुरा, कुम्हारपारा में सेवाओं का विस्तार करते हुए हमर (आमचो) अस्पताल भी बनाया जा रहा है। जिसके तहत दंत चिकित्सक, नेत्र रोग सम्बन्धी व फिजियोथैरेपी की सेवाएं शामिल है। वर्तमान में तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथैरेपी की सेवाएं निर्धारित दिवस पर प्रदान की जा रही है।
इस मौके पर निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को हॉस्पिटल के लिए प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन भेंट की। निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा धरमपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन सहित 2 इंसुलेटर मशीन भी लगाई गई है।
*अब हॉस्पिटल नहीं है दूर,घर के पास ही होगा मेरा इलाज - श्रीमती सुनीता दास*
धरमपुरा में अस्पताल के आरंभ होने से आसपास रहने वाले नागरिक बहुत ही खुश हैं। अस्पताल में जांच कराने आयी कुशाभाऊ ठाकरे वॉर्ड निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सुनीता दास ने बताया कि नया अस्पताल बनने से हम लोगों को बड़ी राहत आज मिली है। पहले हम लोगों को तबियत खराब होने पर या छोटी-छोटी जांच के लिए महारानी हॉस्पिटल ही जाना पड़ता था। महारानी हॉस्पिटल घर से दूर तो है ही वहां भीड़ भी अधिक रहती है। इलाज कराने जाओ तो समय भी बहुत लगता था। अब घर के पास ही हॉस्पिटल खुलने से आसानी से आ जा सकती हूं। हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा उपलब्ध है। आज मैं अपना डॉक्टर से स्वास्थ्य चेकअप कराने आई थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
