- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का लक्ष्य पहले ही हो चुका है पूरा
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का लक्ष्य पहले ही हो चुका है पूरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि धान बेचने से शेष रह गये किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह बेच सकते है।
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 68 हजार 314 किसानों से 02 फरवरी 2024 तक 144 लाख 38 हजार 552 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
