- Home
- टॉप न्यूज़
- महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 संपन्न..
महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 संपन्न..
राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 80वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव वासियों ने महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता की परंपरा को वर्षों से सहेज कर रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से इस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की सुविधा जिलेवासियों को मिली है। राजनांदगांव जिला हॉकी और झांकी के लिए प्रसिद्ध है तथा जिले की हॉकी की नर्सरी के रूप में एक अलग पहचान बनी है। शिक्षा के साथ ही संस्कार जरूरी है। संस्कारधानी राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम फिर से एक अलग नये स्वरूप में आएगा। यहां फ्लड लाईट, एस्ट्रोटर्फ एवं खेल संबंधी अन्य सुविधाएं खिलाडिय़ों को मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र शासन की ‘‘खेलो इंडिया योजना’’ को प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने एवं निखारने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांववासियों की इच्छाशक्ति से महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को एस्ट्रोटर्फ युक्त करने के साथ ही अन्य खेल सुविधाएं भी प्रदान की गई। जनसहयोग, खेल विभाग, राजगामी संपदा न्यास, शासन-प्रशासन के सहयोग से राजनांदगांव में सफलतापूर्वक यह आयोजन किया जाता रहा है। पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि संस्कारधानी में 80 वर्ष की उपलब्धियां रही हैं और कई पीढिय़ां इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनी है। राजनांदगांववासियों ने दिल से इस आयोजन को संजोया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की स्थापना जिले में की गई है, लेकिन समय के साथ यहां बदलाव की जरूरत है। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा के माध्यम से एस्ट्रोटर्फ एवं अन्य खेल सुविधाएं जिले को मिलती रहेंगी। यहां के हॉकी और झांकी की गूंज हमेशा बनी रहेगी।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण करते हुए अतिथियों ने विजेता टीम को आयोजन समिति द्वारा विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बल्देव सिंह भाटिया द्वारा प्रदत्त 5 लाख रूपए, आयोजन समिति द्वारा उपविजेता टीम को विशाल चांदी की ट्रॉफी एवं समाजसेवी श्री बहादुर अली द्वारा प्रदत्त 3 लाख रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त टीम आर्मी इलेवन सी.एन. तिवारी ट्रॉफी एवं श्री रमेश नरेश डाकलिया द्वारा प्रदत्त 51 हजार रूपए और चौथा पुरस्कार सेल अकादमी को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे द्वारा प्रदत्त ट्रॉफी एवं 21 हजार रूपए प्रदान किया गए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार एयर फोर्स के पी.ई पोन्नना को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा प्रदत्त आकर्षक ट्रॉफी एवं 5 हजार रूपए, श्री राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मेन ऑफ द मैच एवं मेन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी श्री तरूण यादव सेल अकादमी को श्री मनीष कमलेश गौतम द्वारा आकर्षक ट्रॉफी एवं 11 हजार रूपए, स्पर्धा की विजेता उपविपजेता व तीसरे स्थान आई टीम को भिलाई के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री अनूप श्रीवास्तव द्वारा विशाल आकर्षक कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्री खूबचंद पारख, श्री सुरेश एच लाल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेश गोलछा, श्री दिनेश गांधी, श्री नरेश डाकलिया, श्री विनोद खाण्डेकर, श्री किशुन यदु, श्री अजीत जैन, श्री तरूण लहरवानी, श्री हर्ष रामटेके, श्री बहादुर अली, श्री अंजुम अल्वी, श्री बल्देव सिंह भाटिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, पूर्व ओलम्पियन श्रीमती रेणुका यादव, कलेक्टर व आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं देश के कोने-कोने से पहुंचे हॉकी खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक, मीडिया प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
