- Home
- टॉप न्यूज़
- महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है : बृजमोहन अग्रवाल
आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।
श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पदमश्री भारती बंधु, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद याद राम साहू समेत नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय लोग उपस्थितथे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
