अंडर 19 क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी
लेखक- संजय दुबे
क्रिकेट की पौध को उर्वरायुक्त बनाने के लिए हर दो साल के अंतराल में विश्व अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच ,वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। इस टूर्नामेंट से राष्ट्रीय टीम में बामुश्किल 20फीसदी खिलाड़ी जगह बना पाते है।शेष 80फीसदी खिलाड़ी गुमनामी में खो जाते है। मुझे अच्छे से याद है 2018 में भारत की अंडर 19क्रिकेट टीम विजेता बनी थी। विजेता टीम से शुभमन गिल से तब पूछा गया था कि उनका भविष्य क्या है?गिल ने कहा था बहुत मुश्किल काम है क्योंकि राष्ट्रीय क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और स्थाई प्रदर्शन करने वाला ही जगह बना पाएगा। ये बात सही निकली उन्ही के साथ के पृथ्वी शॉ आज कहां है, जो 2018 अंडर 19टीम के विजेता टीम के कप्तान थे।
भारतीय अंडर 19क्रिकेट टीम 1988से भाग ले रही है। 2000,2008,2012,2018 और2022में भारतीय टीम विजेता रही है। 2006,2016,2020औरइस साल 2024 में फाइनल में हारी है। 13बार के आयोजन में भारतीय टीम में 16खिलाड़ी चुने जाते रहे है। अब तक 178खिलाड़ियों को अंडर 19 टीम मे खेलने का मौका मिला है। इनमे से केवल 31खिलाड़ी ही राष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट,वनडे या टी 20 मैच खेल पाए है।
भारत को अंडर 19 स्पर्धा में विश्व विजेता बनाने वाले 5कप्तानों में 2012के कप्तान उन्मुक्त चंद और 2022के कप्तान यश धूल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से खेलने का मौका ही नही मिला। 2018के विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ बनते बनते बिगड़ने वाले खिलाड़ी हो गए है। 2000के विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ और 2008के विजेता कप्तान विराट कोहली ही बड़े खिलाड़ी बने। विराट को अंडर 19और सिनियर टीम का कप्तान बनने का अनोखा सौभाग्य मिला है।
2006अंडर 19टीम के रोहित शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने है।
1988के अंडर 19 की टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी इस कारण ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है कि इस टीम से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाया। 1988से1998तक अंडर 19टीम के मैच नहीं हुए । 1998से आईसीसी ने क्रिकेट को पुख्ता करने के लिए हर दो साल के आड़ में टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया और यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है।
भारतीय टीम में अंडर 19टीम से खेले हुए 178खिलाड़ियों में से 31खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किए है। वीरेंद्र सहवाग, मो कैफ, युवराज सिंह,हरभजन सिंह, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा,पीयूष चावला, विराट कोहली,रविंद्र जडेजा, मयंक अग्रवाल, के एल राहुल,हनुमा बिहारी,कुलदीप यादव, संजू सैमसन,अभिनव मुकुंद, ईशान किशन, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ,शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल को टेस्ट खेलने का मौका मिला है।
रितेंद्र सिंह सोढी, लक्ष्मी रतन शुक्ला,रोबिन उथप्पा,मनीष पांडे, को भारत की तरफ से वनडे खेलने का मौका मिला है।
अंबाती रायुडू दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी रहे जो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिनियर टीम में जगह नही मिली।
2024के अंडर 19टीम से, कप्तान उदय सराहन,सचिन घांस, मुशीर खान, सौम्य पांडे और नमन तिवारी प्रतिभावान खिलाड़ी है देखते है कि इनमे से कौन राष्ट्रीय टीम में जगह बनाता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
