लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार (29 फरवरी, 2024) को बड़ा दावा किया. उन्होंने आशंका जतायी कि यदि बीजेपी केंद्र की सत्ता में वापस लौटी तो सरकार प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर दो हजार रुपये तक कर देगी. 

feature-top

तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने झारग्राम जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीतती है, तो वे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 1,500 रुपये या 2,000 रुपये तक कर सकते हैं. ऐसा होने पर हमें आग जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने की पुरानी प्रथा को अपनाना होगा.’’

feature-top