फरवरी में पैसेंजर्स व्हीकल की सेल्स 10.8% बढ़ी..

feature-top

फरवरी महीने में डोमेस्टिक पैसेंजर्स व्हीकल की सेल्स पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10.8% बढ़ी। डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट्स समेत टोटल सेल्स भी फरवरी में बढ़कर 23,03,322 यूनिट्स हो गई। पिछले साल फरवरी 2023 में यह 17,72,012 यूनिट्स थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने आंकड़े जारी कर इस बात की जानकारी दी। SIAM के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2024 में पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की सेल में फरवरी 2023 की तुलना में ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स की सेल में गिरावट आई।


feature-top