दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर बैठक आज..

feature-top

चुनाव आयोग में इस समय दो चुनाव आयुक्तों (ECS) के पद खाली हैं। इन्हें भरे जाने को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की आज बैठक होगी। नियम के मुताबिक चुनाव, आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं।

एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे। दूसरे अरुण गोयल ने 8 मार्च की सुबह अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मार्च को स्वीकार कर लिया। लिहाजा 3 सदस्यीय चुनाव आयोग में इस वक्त सिर्फ CEC राजीव कुमार ही हैं।


feature-top