आतंकी फरहतुल्लाह गोरी का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान..

feature-top

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड फरहतुल्लाह गोरी का एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें आतंकी भारत के खिलाफ जंग की घोषणा कर रहा है। गोरी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा है। हालांकि ISI ने जो वीडियो किस प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

खुफिया मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, गोरी के वीडियो के जरिए ISI भारत में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सांप्रदायिक एकता को नुकसान पहुंचाना है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक गोरी के सामने आने के बाद अब पाकिस्तान यह दावा कर सकता है कि आतंकी एक भगोड़ा भारतीय है जो पाकिस्तान में मौजूद नहीं है।

पिछले साल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया था कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के जिस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, वो फरहतुल्लाह गोरी ही चला रहा था। वो इसमें IS के आतंकी भर्ती करने का काम करता था।


feature-top