कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी..

feature-top

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 14 साल पहले दर्ज किए गए एक मामले में लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, रीति देशलहरा सहित अन्य नेताओं को बरी कर दिया. जानकारी के मुताबिक मामला साल 2009 का है. उस वक्त छत्तीसगढ़िया बेरोजगारों की भर्ती की मांग को लेकर जेपी सीमेंट के सामने प्रदर्शन हुआ था. तब वर्तमान में कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी, तत्कालीन छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, घनाराम साहू, शंकर साहू, रीति देश लहरा, बसंत गायकवाड, महेंद्र साहू, जितेंद्र कुमार सपहा, प्रकाश शर्मा, मेघनाथ आदि ने धरना प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया था.


feature-top