भारत का एक कप्तान जिसे साढ़े छः साल टेस्ट में जगह नहीं मिली

लेखक- संजय दुबे

feature-top

 

 भारतीय क्रिकेट टीम में कई बार ऐसे अवसर आए जब किसी बेटिंग या बॉलिंग ऑर्डर में किसी खिलाड़ी के बेहतरीन स्थाई प्रदर्शन के चलते दूसरे खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद हो गए। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने समझदारी से काम लिया और अपने ऑर्डर को बदल कर रिस्क लिया और टीम में जगह बना लिए। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में ऐसी ही स्थिति वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की रही। 

रोहित शर्मा 2007से भारत k लिए वन डे और टी 20 मैच अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे थे लेकिन क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित फॉर्मेट टेस्ट में जगह नही मिल रही थी। रोहित मध्य क्रम में खेल रहे थे तब उनसे बेहतर सुरेश रैना रहे। ओपनिंग में आए तो शिखर धवन ने रास्ता रोक दिया। आगे चलकर रिद्धिमान साहा ने ब्रेकर लगा दिया।

108वन डे खेलने के बाद 2013में सचिन तेंदुलकर के बिदाई वाली श्रंखला में रोहित शर्मा को मौका मिला। रोहित शर्मा ने अपने पहले टेस्ट में में शतक लगाकर बताया कि वे भी योग्यता रखते है,तबसे लेकर अब तक रोहित याने शर्मा जी का बेटा धूम मचाये हुए है। जिस खिलाड़ी के लिए केवल इस बात को लेकर कि टेस्ट टेंप्रामेंट नही है, चयन नही होता रहा वह टेस्ट,वनडे और टी 20टीम का कप्तान है। रोहित आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन के भी कप्तान रहे। इस साल गुजरात टाइटन के कप्तान हार्दिक पंड्या के आने के कारण उनकी कप्तानी चली गई साथ ही मुंबई इंडियन की टीम का हाल भी बेहाल हो गया है। गुजराती खिचड़ी का मेल काम नहीं कर रहा है। मुंबई और इंडियन, दो टीम खेल रही है ,ऐसा लग रहा है।

 रोहित शर्मा की हिटिंग क्षमता देखते बनती है। पिछले दस साल से वन डे में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकार्ड 264रन उनके नाम है। वन डे में वे 260मैच खेल कर 10,615रन बना चुके है।31शतक उनके नाम है। टेस्ट केवल 52,है और रन 3677है। अगर। वे छः साल पहले टीम में होते तो टेस्ट का शतक लगा चुके होते लेकिन भारतीय क्रिकेट में पहले तो जगह बनाना और फिर स्थाई प्रदर्शन करना मायने रखता है। देश में हर क्रम की बैटिंग के लिए मारामारी है।एक बार टीम से बाहर होने के बाद शिखर धवन और रिद्धिमान साहा जैसी हालत हो जाती है।

 रोहित शर्मा आज 36,साल के हो गए है।उनका शरीर भी स्थूल होते जा रहा है।इस उम्र में खिलाड़ी भले ही अनुभव से बेहतर रहे लेकिन उम्र भी अपना खेल खेलता है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले वन डे चैंपियनशिप में फाइनल के पहले तक धमाकेदार प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब टी 20का आयोजन वेस्ट इंडीज और यूएसए संयुक्त रूप से कर रहे है इसकी कप्तानी किसे मिलेगी ये रहस्य नही है। रोहित शर्मा को जन्मदिन का तोहफा पुनः कप्तानी के रूप में मिल चुका है


feature-top