- Home
- टॉप न्यूज़
- योग हमारी सांस्कृतिक विरासत: सांसद महेश कश्यप
योग हमारी सांस्कृतिक विरासत: सांसद महेश कश्यप
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा है कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है। योग के जरिए शरीर और मन को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है। श्री कश्यप आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
सांसद श्री कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से योगाभ्यास किया जा रहा है। निरोग और स्वस्थ शरीर के लिए योग को जीवन शैली में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। योग को आज पूरी दुनिया ने अंगीकार किया।
कलेक्टर श्री हरिस एस. ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहे, इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते हैं, वे मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग से मन को शांति मिलती है।
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रामनारायण मिश्रा के निर्देशन में वज्रासन, अर्ध उसथरासन, मकरासन, भुजंगासन, कपालभाति एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी सहित आश्रम-छात्रावास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों के बच्चे योगाभ्यास शामिल हुए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
