- Home
- टॉप न्यूज़
- स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अयोध्याधाम जा रहे तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं
स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अयोध्याधाम जा रहे तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं
अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भांचा राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम ले जाने के लिए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। आज इस योजना के अंतर्गत रायपुर संभाग के पांच जिलों के 850 यात्री रायपुर स्टेशन से रवाना हुए। यह यात्री पहले वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और फिर अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। आज इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर छत्तीसगढ़ के भांचा राम जय सियाराम जय सियाराम की सुमधुर ध्वनि से गुंजायमान हो गया। तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बहुत अच्छी योजना है। हम श्री रामलला से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 से इस स्पेशल ट्रेन को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा एवं विधायक श्री अनुज शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान तीर्थयात्रा में शामिल श्रद्धालुजन काफी उत्साहित थे। प्लेटफार्म नं. 1 पर छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय सियाराम-जय सियाराम की ध्वनि गुंजायमान हो रही थी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति छत्तीसगढ़ वासियों में अगाध श्रद्धा भाव है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
