- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- योगी आदित्यनाथ ने उपहार में भेजा आमों का टोकरा, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा: इन आमों में भी राम की यादें हैं
योगी आदित्यनाथ ने उपहार में भेजा आमों का टोकरा, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा: इन आमों में भी राम की यादें हैं
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से उत्तर-प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं एक रही हैं
- उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के निवासी राजा राम की ही प्रजा हैं
- स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े काकोरी के नाम से उत्तर-प्रदेश सरकार कर रही है आमों की ब्रांडिग, साय ने कहा महान सेनानियों और महान संग्राम को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है- यह उपहार पाकर मैं भावुक और अभिभूत हूं। प्रभु श्रीराम जब भी ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी-आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तर-प्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री से उपहार स्वरूप काकोरी ब्रांड के रसीले और मीठे आम मिले। जवाब में मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है- मधुर संदेश के साथ आपके भेजे हुए काकोरी-आम सचमुच बड़े ही स्वादिष्ट हैं। उत्तर-प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। आपने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है, इससे हम अपने महान सेनानियों और उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।
श्री साय ने पत्र में लिखा है- ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं हमेशा एक रही हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा हैं। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
