- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी, पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं
भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
*पुलिस वीरता पदक - 15*
श्री शिशुपाल सिन्हा, निरीक्षक, जिला बालोद, श्री निर्मल जांगड़े, उप निरीक्षक, हाल निरीक्षक, जिला कांकेर, श्री अमैया चिलमुल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री फुल्ला गोपाल, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री तुलाराम कुहरामी, प्रधान आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री गोपाल बोड्डु, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री हेमन्त एण्ड्रिक, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मोती लाल राठौर, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री गोविन्द सोढ़ी, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री सुकारू राम, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री मुन्ना कड़ती, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री कृष्णा गाली, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री भीमा, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री धनीराम कोरसा, आरक्षक, जिला बीजापुर, श्री कृष्णा ताती, आरक्षक, जिला बीजापुर।
*विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक - 01*
श्री आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी, पीटीसी बोरगांव।
*सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक - 09*
श्री सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, श्री राहुल भगत, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग.शासन, रायपुर, श्री राजकुमार मिंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला, माना-रायपुर, श्री गुरजीत सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, जिला रायपुर, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, रायपुर, श्री प्रभु लाल कोमरे, कंपनी कमाण्डर, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, श्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक, जिला बस्तर, श्री धरम सिंह नरेटी, प्रधान आरक्षक, जिला सुकमा, श्री रविन्द्र कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक, जिला कांकेर।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
