- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रामानुज हायर सेकेण्ड्री स्कूल बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज परिहार के साथ परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा व शांति के प्रतीक कपोत खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री नितिष आर नायर व परेड टू आईसी निरीक्षक श्री बिपिन्न लकड़ा ने परेड का नेतृत्व किया। जिसमें जिला पुलिस बल, महिला जिला पुलिस बल, नगर सेना, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर राष्ट्रीय कैडेट कोर जुनियर एंव सीनियर, शासकीय कन्या उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर गाइड, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के गाइड, जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा गाइड एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी विद्यालय बैकुण्ठपुर स्काउट की टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया।
गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सास्कृतिक कार्यक्रम में ग्लोबल प्राईड स्कूल जमगहना, को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी विद्यालय महलपारा को द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या आदर्ष उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड सीनियर में जिला पुलिस बल को प्रथम एवं जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार शालेय परेड जूनियर में शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर एनसीसी सीनियर को प्रथम स्थान, शासकीय आदर्श रामानुज उचत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर एनसीसी जूनियर को द्वितीय स्थान एवं जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 45 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरूण मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
