- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- आठवें भारत जल सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने राज्य के जल प्रबंधन और जलवायु संरक्षण पर दिया जोर
आठवें भारत जल सप्ताह में छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने राज्य के जल प्रबंधन और जलवायु संरक्षण पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन और जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के जल संसाधन विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
मंत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विजन पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के स्थायी उपयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन जल संसाधनों के प्रबंधन के साथ-साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संकट कम हो सके और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे।
इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
