उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और मनरेगा के तहत 112 विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। नए विकास कार्यों में सड़कें, भवन, तालाब सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और रंगमंच जैसी सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे कबीरधाम जिले के वासियो को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
26 Sep 2024 12:35PM,by: Babuaa Desk
कबीरधाम जिले में पहली बार भोरमदेव तितली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भोरमदेव तितली सम्मेलन का शुभारंभ 27 सितंबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम से होगा। इस दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों की तितली की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भोरमदेव तितली सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप, विशेष अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी शामिल होंगे।
26 Sep 2024 12:35PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है, अब उन्हें कच्चे मकान से होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् देश के गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है और इस राशि की मदद से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक खुद का घर बनाने में सक्षम हो पाते हैं, इस योजना के द्वारा बेघर और गरीब नागरिकों को आवास देने का कार्य सरकार के द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी के तहत् नारायणपुर जिले के विकासखण्ड ओरछा, ग्राम पंचायत झारावाही ग्राम डुटाखार निवासी सुदू राम ने सरकार का आभार जताया है। सुदूराम बताते है कि मैं मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास बनाने के सपना विष्णु देव साय के सरकार में पूरा हुआ। जब से प्रधानमंत्री आवास बनकर पूरा हुआ है तब से अब रात को चैन की नींद सो रहे हैं। पूर्व में कच्चा छत खपरैल के आवास होने के कारण हमें अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा कच्चे मकान में कीड़े, मकौड़ो और जहरीले जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था। कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा भी एक पक्का मकान बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने हमारी तकदीर ही बदल दी। सुदूराम अब अपने परिवार के साथ नए घर में रह रहा है। अब वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है वह पक्के मकान का मालिक है। सुदूराम ने बताया कि वह स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय एवं उच्चल योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन से लाभन्वित है। सुदूराम और उनके परिवार ने योजना के तहत् पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
26 Sep 2024 12:35PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 09 बजे से कार्यालय मुख्य अभियंता (मानव संसाधन), छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड डंगनिया, रायपुर में किया जाएगा।
26 Sep 2024 12:35PM,by: Babuaa Desk
आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय पर माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो अपनी व्यथा और समस्याओं को लेकर दिल्ली गए थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ाओं को ध्यान से सुना। इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जैसे रेडियो, घड़ी, थाली, लोटा, गिलास, टॉर्च, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बैग और बच्चों के लिए चॉकलेट का वितरण कर उनकी सहायता की।
26 Sep 2024 12:35PM,by: Babuaa Desk
पंजाब के सीएम भगवंत मान को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिनों पहले ही अपुष्ट रिपोर्टों में बताया गया था कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर बीमार पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उनकी नियमित जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के अस्पताल में भर्ती
26 Sep 2024 12:26PM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दोहराया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, साथ ही उन्होंने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा उनकी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया, जो विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है। इस्तीफा नहीं दूंगा : सिद्धारमैया
26 Sep 2024 12:26PM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक सरकार ने राज्य के अंदर मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई अपनी सामान्य सहमति वापस लेने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण साइट आवंटन मामले में सिद्धारमैया के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस जांच के आदेश के कुछ घंटों बाद हुआ है - जिससे एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो गई है।
26 Sep 2024 12:26PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






