Babuaa Desk

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे राज्य में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शासकीय आईटीआई सकरी में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ’’एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान’’ अंतर्गत पीपल पेड़ का रोपण किया। इस दौरान श्री वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। श्री वर्मा ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से छात्र छात्राओं का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे एवं इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से करेंगे। सभी छात्र छात्राएं परिसर में छायादार पेड़ जैसे नीम,गुलमोहर,करंज,अशोक,अर्जुन आदि अवश्य लगाएं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड विजय केसरवानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

25 Sep 2024 02:02PM,
by: Babuaa Desk