ममता बनर्जी ने मैथन और पंचेत बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल में आई भयंकर बाढ़ के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य दामोदर घाटी निगम से संबंध तोड़ लेगा - क्योंकि इससे करीब 50 लाख लोगों को भारी नुकसान हुआ है। ममता बनर्जी ने बंगाल में बाढ़ को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा
20 Sep 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
रिपोर्टों से पता चलता है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के वॉकी-टॉकी में विस्फोट के पीछे इजरायल की मोसाद का हाथ हो सकता है, जिसमें 20 लोग मारे गए और 400 घायल हो गए। हिजबुल्लाह द्वारा खरीदे गए पेजरों में भी विस्फोटक लगाए गए थे, जो एक कोडित संदेश प्राप्त होने पर फट गए।
20 Sep 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीमती गोमती साय, विधायक -विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक, विधानसभा क्षेत्र आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री लता उसेण्डी विधायक -विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक- विधानसभा क्षेत्र मरवाही को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। श्री ललित चन्द्राकर विधायक - विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए है। विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष की हुई नियुक्ति
20 Sep 2024 10:24AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर के कई आवासहीन परिवारों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। बेघर परिवारों को इस योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के मकान ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थायी आवास भी प्रदान कर रही है।
इसी योजना के तहत जशपुरनगर के श्री कमलेश भगत का सपना भी साकार हुआ। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले कमलेश भगत के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था, जिसे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने साकार किया। कच्ची झोपड़ी में रहते हुए श्री भगत और उनके परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में। छत से पानी टपकता था, जिससे घर में रहना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा, बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न होती थी। इस मुश्किल समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में नई रोशनी लेकर आई।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत श्री कमलेश भगत को 2.26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस राशि से उन्होंने अपनी बचत मिलाकर एक पक्का मकान बनाया, जो अब उनके परिवार के लिए एक स्थायी और सुरक्षित घर है। उनकी पत्नी श्रीमती रेखा बाई बताती है कि पहले हम कच्ची झोपड़ी में रहते थे, जिससे बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब हमारे पास पक्का मकान है, और हमारे बच्चे भी अब बिना किसी समस्या के पढ़ाई कर सकते हैं।
श्री भगत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण आज हमारे पास एक सुरक्षित और स्थायी घर है। यह योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल कमलेश भगत जैसे हजारों परिवारों को घर का सपना पूरा करने में मदद कर रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर को भी बेहतर कर रहा है।
20 Sep 2024 05:39AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






