Babuaa Desk

Generic placeholder image

 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज  महानदी भवन मंत्रालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों से तेंदूपत्ता की नवीन नीति, बजट घोषणा में घोषित कार्यों के क्रियान्वयन, मोदी की गारंटी के क्रियान्वयन, 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में अब तक किए गये कार्यों के संबंध और बजट की अद्यतन स्थिति में व्यय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 
वन मंत्री श्री कश्यप ने अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के पूर्ति हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वनमंत्री श्री कश्यप ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

20 Sep 2024 02:00AM,
by: Babuaa Desk