Babuaa Desk

Generic placeholder image

 39 वां चक्रधर समारोह के चतुर्थ दिवस 10 सितम्बर को ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक श्री राकेश चौरसिया बांसुरी वादन से अपनी धुनों का जादू बिखरेंगे। समारोह में दिल्ली के प्रसिद्ध कव्वाल मो.चांद अफजल कादरी कव्वाली पेश करेंगे। इसी तरह श्रीमती अनिता शर्मा, रायगढ़ भजन गायन पर प्रस्तुति देंगी। समारोह इस कड़ी में रायगढ़ की सुश्री नीत्या खत्री द्वारा कथक, रायपुर के श्री तपसीर मोहम्मद एवं साथियों द्वारा अकार्डियन वादन, दिल्ली के श्री शिव प्रसाद राव द्वारा शास्त्रीय गायन, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार द्वारा कथक (रायगढ़ घराना) एवं रायपुर के श्री प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा भजन एवं गजल गायन पर प्रस्तुति देंगे।

10 Sep 2024 02:21AM,
by: Babuaa Desk