Babuaa Desk

Generic placeholder image

 छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनों की जीवनचर्या को आसान बनाने लगातार कार्य कर रहीं है। समाज कल्याण विभाग की ओर से उन्हें सहायक उपकरण एवं अन्य सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही है। कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम हाराडुला निवासी कक्षा 8वीं के छात्र श्री लक्ष्यजीत कोर्राम के चेहरे पर तब मुस्कान खिल उठी, जब कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने उन्हें कलेक्टोरेट परिसर में बैटरीचलित ट्रायसिकल की चाबी सौंपी। दिव्यांग श्री लक्ष्यजीत के पिता श्री बीरचंद कोर्राम ने बताया कि इससे उनके बेटे को स्कूल व अन्य जगहों पर आने-जाने में काफी आसानी होगी। साथ ही अपने दैनदिनी कार्य संपादित करने में भी सहूलियत होगी। इसके पहले लक्ष्यजीत के पास पुरानी ट्रायसिकल थी, जिसे हाथों से चलाने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी। श्री कोर्राम ने कहा कि अब उनका बेटा बैटरीचलित ट्रायसिकल का एक बटन दबाकर व हैण्डल घुमाकर कही भी आ-जा सकेगा। दिव्यांग लक्ष्यजीत और उनके पिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

10 Sep 2024 07:43AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता है, 82 वर्षीय खड़गे ने राजनेताओं को लोगों और देश की सेवा में अपनी आखिरी सांस तक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की आत्मकथा, "राजनीति में पांच दशक", जिसे पत्रकार और लेखक रशीद किदवई ने मिलकर लिखा है, के विमोचन के अवसर पर यहां राजधानी में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि 83 वर्षीय नेता को स्वयं को सेवानिवृत्त व्यक्ति के रूप में नहीं देखना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और इसकी विचारधारा को जन-जन तक फैलाने में उन्हें अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

10 Sep 2024 06:02AM,
by: Babuaa Desk