सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 7 दिसंबर को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी द्वारा महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए एक याचिका खारिज कर दी, और राज्य पुलिस द्वारा जबरदस्ती कार्रवाई से रिपब्लिक टीवी के सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की मांग की याचिका भी खारिज कर दी। जस्टिसडी चंद्रचूड़ और इंदिरा बनर्जी की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि याचिका "प्रकृति में महत्वाकांक्षी" थी।
08 Dec 2020 02:01AM,by: Babuaa Desk
बंगाल भाजपा के नेता दिलीप घोष ने दावा किया है कि सिलीगुड़ी शहर में आज दोपहर पुलिस के साथ झड़प के दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई। विपक्षी दल द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में एक शख्स का शव दिखाया गया है - जिसे स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह जलपाईगुड़ी जिले का 50 वर्षीय उलन रॉय है. सिल्लीगुड़ी: पुलिस के साथ झड़प में मारे गए एक बीजेपी कार्यकर्ता
08 Dec 2020 02:00AM,by: Babuaa Desk
भारत ने 26 जनवरी को देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूके के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन के बीच शुक्रवार को एक टेलीफोन कॉल के दौरान निमंत्रण दिया गया था.अगर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भारत आते हैं, तो वह 25 मार्च के लॉकडाउन के बाद भारत आने वाले पहले दिग्गज होंगे.
02 Dec 2020 12:45PM,by: Babuaa Desk
दक्षिण के एक व्यक्ति यदि 1965 में भाषाई पचड़े से दूर केरल से निकल कर गुजरात जाता है,विरोधाभास के बीच श्वेत क्रांति के लिए जमीन तैयार करता है और निरंतर प्रयास के दम पर देश मे दूध की नदी बहा कर एक ऐसे युग का सूत्रापात करता है कि देश मे वे मिल्क मेन का दर्जा पाते है। जिस प्रकार स्वामीनाथन को हरित क्रांति के लिए जाना जाता है वैसे ही बर्गीस कुरियन श्वेत क्रांति के लिए याद किया जाएगा। देश मे बहुत कम लोग हुए है जिन्होंने धर्म, जाति, लिंग,भाषा से ऊपर जाकर डेज़ह के लिए वैसे ही सेवा की है जैसा वैज्ञानिक ए पी जे कलाम ने किया था। इस देश मे अनाज की समस्या को स्वामीनाथन ने जनसंख्या के अनुपात में हल कर दिया उनके ही समकक्ष कुरियन ने सहकारिता के माध्यम से दूध उत्पादन के साथ गोवर्धन के लिए बेमिसाल योजना बना कर क्रियान्वयन किया। "अमूल" एक सहकारी संस्था है, जिसे मिसाल बना कर कुरियन ने देश के समक्ष तब रखा जब निजी संस्थाओं पर लोगो को विश्वास नही था। अमूल को स्थापित करने में गुजरात के दूध माफिया के तगड़े विरोध का भी कुरियन को सामना करना पड़ा था लेकिन वे डिगे नही।बढ़ते गए। उन्होंने अमूल को गुजरात से निकाल कर देश के कोने कोने तक पहुँचाया और लोगो मे विश्वास जगाया कि देश की संस्थाएं बेहतर परिणाम दे सकती है। अमूल को दूध से घी,दही,मठा,मक्खन, खोवा,पनीर,चीज़, के अलावा लस्सी के उत्पादन और वितरण में शानदार उपलब्धि हासिल करवाई। वे मार्केटिंग के नायक थे इसलिए अमूल के विज्ञापन के लिए एक ब्रांड भी तैयार किया जो हर घटना विशेष के साथ अवतरित होती है। कल कुरियन विस्मृत हो गए थे उनका 99 वा जन्मदिन था,यदि वे जीवित होते तो। आज वे नही है लेकिन नेस्ले जैसी विदेशी कम्पनी उनके सामने आज भी टिक नही पाई ।ये जरूर हुआ कि अमूल की सफलता ने हर राज्य को अपना दुग्ध संघ खोलने का विचार जरूर ढिया। आज लगभग हर राज्य अमूल कर तर्ज़ में काम कर सहकारिता को पुख्ता कर रहा हर। लाभांश को समान रूप से विस्तारित कर रहा है। एक व्यक्ति के विचार का इससे बड़ा योगदान और क्या हो सकता है। इस देश मे राजनीति क्षेत्र से संबंध रखने वाले मरे लोग जिनका योगदान किसी पार्टी विशेष को बनाने में है तो भारत रत्न बन सकते है।किसी राज्य में किसी व्यक्ति की जाति से लाभ लेना हो तो भारत रत्न दिया जा सकता है मरने के बाद भी लेकिन स्वामीनाथन और कुरियन को उनकी ए पी जे कलाम के समकक्ष उपलब्धि के बावजूद भारत रत्न नही बनाया जा सकता है। मोदी के द्वारा भी नही। इस प्रकार की दलगत राजनीति से मन दुखी तो होता है। वर्गिस कुरियन याने अमूल
27 Nov 2020 11:49AM,by: Babuaa Desk
आज जबकि कोरोना काल मे खिलाड़ी ही मैदान में दिख रहे है,दर्शको की गैलरी खाली पड़ी है लेकिन फुटबॉल के बहुत से स्टेडियम में आज वो दर्शक जाना चाह रहे होंगे जो माराडोना के प्रशसंक रहे है। कल फुटबॉल का नया जादूगर अपना बोरिया बिस्तर समेट कर दुनिया के रेफरी के द्वारा रेड कार्ड दिखाए जाने पर मैदान छोड़ गया। विदा माराडोना
26 Nov 2020 06:45AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






