27 Nov 2020
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में कबीर शोध पीठ ने भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तथा कौशल्या माता मंदिर के पुराने स्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य सौंदर्यीकरण की शुरुआत पर सम्मानित किया। कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। श्री शुक्ला ने प्रदेश भर में श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी के वनवास काल से जुड़े विभिन्न स्थलों पर राम वनगमन पथ निर्माण तथा चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मन्दिर को भव्यता प्रदान कर छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य को सराहनीय बताया। इस अवसर पर ’राम रचना’ मासिक पत्रिका की सम्पादक सुश्री प्रीति उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्रिका का नवम्बर अंक भेंट किया।
27 Nov 2020 04:59PM,by: Imran Khan
रायपुर : एसएसपी अजय कुमार यादव के निर्देशाुनसार आज शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित थाना व रक्षित केन्द्र के बलों के साथ अपने - अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित अपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की जा रही है, जो जारी है। सघन चेकिंग अभियान के तहत् संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा रही है।
27 Nov 2020 04:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शुक्रवार को मंदिरहसौद के धान खरीदी केंद्र की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। वहां व्याप्त अव्यवस्था पर कहा कि इस तरह के हालात पूरे प्रदेश में हैं। इसे लेकर किसानों में कापी रोष है। इन सबके बाद भी प्रदेश की सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।
27 Nov 2020 03:43PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा प्रदेश के चौक चौराहों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने और इसमें लिप्त बच्चों के पुनर्वास के लिए मुहिम चलाई जाएगी। इस संबंध में आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस विभाग, सभी जिलों के विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई व महिला बाल विकास के अधिकारियों से चर्चा की और कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन व निर्देश दिए ।
27 Nov 2020 03:42PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









