Babuaa Desk

Generic placeholder image

 हर देश के खिलाड़ी और दर्शक अपने देश को जीतते और विपक्षी देश को हारते देखना चाहते है,ये देश प्रेम की भावना है। भारत और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान सहित खिलाड़ी और देशवासी आज दोपहर से खेल समाप्त होते तक इस उम्मीद के साथ दुबई और अपने अपने टीवी, मोबाइल में व्यस्त रहेंगे। खेल खत्म होगा, एक टीम का कप्तान विजेता बन ट्रॉफी लेने जाएगा और फिर बाकी खिलाड़ियों सहित उनका देश जश्न मनाएगा। पराजित टीम सहित उनका देश मायूस होगा । दो तीन दिन मायूसी के साथ गुस्सा भी बाहर आएगा और फिर दो सप्ताह बाद आईपीएल का रोमांच शुरू हो जाएगा जिसमें आज फाइनल खेलने वाले दोनों देश के खिलाड़ी साथ में खेलते नजर आएंगे। आज खेल और खेल भावना की जीत का जश्न होगा

09 Mar 2025 04:32AM,
by: Babuaa Desk