Babuaa Desk

Generic placeholder image

 भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में एम एस धोनी याने महेंद्र सिंह धोनी या माही का अलग ही स्थान है।भारतीय क्रिकेट टीम के वे इकलौते कप्तान रहे है जो विकेटकीपर हुआ करते थे। भारतीय क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप के साथ साथ वन डे वर्ल्ड में जीत दिलाने वाले माही इकलौते कप्तान है। रिकॉर्ड के बजाय देश के लिए माही ने जोखिम मोल लिया सफल हुए इस देश में स्थापित क्रिकेट खिलाड़ियों को एक अभयदान मिलता है कि अगर वे 90 मैच खेल चुके हो तो उन्हें धकिया कर 100 मैच खिला ही दिया जाता है।धोनी इस अभयदान से दूर रहे और 90टेस्ट और98 टी ट्वेंटी मैच खेल कर अलग हो गए। उनके हिस्से में 350वन डे मैच भी है जिसे वे चाहते तो 400तक खींच सकते थे। टेस्ट में विकेट के पीछे 294शिकार (258कैच, 34स्टंपिंग )के रिकॉर्ड को300तक ले जा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया।अधिकांश लोग मानते है कि माही क्रिकेट के रेंचो(थ्री इडियट्स) है, कब क्या कर चौका दे,इसका अंदाजा लगाना कठिन है।  बदले हुए एम एस धोनी...

06 Mar 2025 08:10AM,
by: Babuaa Desk