हिन्दू धर्म मे मान्यता है कि एक व्यक्ति का जीवन अमूमन सौ साल का होता है। इस निर्धारित उम्र में कितनी आयु जीता है और कैसे जीता है ये बात मायने रखती है। सुख- दुख, सफलता-असफलता को जीवन मे एक सिक्के के दो पहलू माने जाते है। सुख और सफलता के समय सामंजस्य बनाये रखना साथ ही दुख - असफलता में संतुलन बनाये रखना ही मायने रखता है। देव आनंद की "गाइड" जीवन दर्शन की एक सच्ची दास्तां थी। फिल्म उद्योग में एक कलाकार ऐसा रहा जिसने इस मापदंड को जीवन भर अपनाया। ये थे धर्म देव आनंद जो फिल्मों में आये तो देव आनंद हो गए। एवरग्रीन या सदाबहार शब्द देव आनंद का पर्याय रहा। मुझे अच्छे से याद है कि एक जमाने मे इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल ब्रांच को देवानंद ब्रांच कहा जाता था याने सदाबहार ब्रांच।आजकल कंप्यूटर साइंस सदाबहार है। शहर के नायक थे सदाबहार देव आनंद
27 Sep 2024 01:40AM,by: Babuaa Desk
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव राज्य के सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे आज 27 सितम्बर को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे इस दौरान नगर पंचायतों में आय-व्यय की स्थिति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगे।
27 Sep 2024 01:39AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं
27 Sep 2024 01:39AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ब्रम्ह समाज के संस्थापक, समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 27 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि राजा राम मोहन राय जी के प्रयासों से देश में सती प्रथा और बाल विवाह की प्रथाओं पर रोक लगी। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। देश में किए गए सामाजिक और धार्मिक सुधारों के कारण उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
27 Sep 2024 01:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






