Babuaa Desk

Generic placeholder image

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और मनरेगा के तहत 112 विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। नए विकास कार्यों में सड़कें, भवन, तालाब सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और रंगमंच जैसी सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे कबीरधाम जिले के वासियो को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

26 Sep 2024 12:35PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कबीरधाम जिले में पहली बार भोरमदेव तितली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भोरमदेव तितली सम्मेलन का शुभारंभ 27 सितंबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम से होगा। इस दौरान वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों की तितली की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भोरमदेव तितली सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप, विशेष अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी शामिल होंगे।  

26 Sep 2024 12:35PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है, अब उन्हें कच्चे मकान से होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् देश के गरीब और बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए सहायता राशि दी जाती है और इस राशि की मदद से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक खुद का घर बनाने में सक्षम हो पाते हैं, इस योजना के द्वारा बेघर और गरीब नागरिकों को आवास देने का कार्य सरकार के द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी के तहत् नारायणपुर जिले के विकासखण्ड ओरछा, ग्राम पंचायत झारावाही ग्राम डुटाखार निवासी सुदू राम ने सरकार का आभार जताया है। सुदूराम बताते है कि मैं मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास बनाने के सपना विष्णु देव साय के सरकार में पूरा हुआ। जब से प्रधानमंत्री आवास बनकर पूरा हुआ है तब से अब रात को चैन की नींद सो रहे हैं। पूर्व में कच्चा छत खपरैल के आवास होने के कारण हमें अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा कच्चे मकान में कीड़े, मकौड़ो और जहरीले जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था। कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा भी एक पक्का मकान बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने हमारी तकदीर ही बदल दी। सुदूराम अब अपने परिवार के साथ नए घर में रह रहा है। अब वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है वह पक्के मकान का मालिक है। सुदूराम ने बताया कि वह स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय एवं उच्चल योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन से लाभन्वित है। सुदूराम और उनके परिवार ने योजना के तहत् पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

26 Sep 2024 12:35PM,
by: Babuaa Desk