बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली लगभग 7 छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत सख्त रुख अपनाया। CM साय के कड़े निर्देशों के बाद बीजापुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
14 Sep 2026 05:39AM,by: Babuaa Desk
किसी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि राजधानी में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' बजाया गया। मैच शुरू होने से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में राष्ट्रगीत के सभी छह पद बजाए गए। BCCI ने बताया कि अब से हर घरेलू सीरीज़ के पहले मैच की शुरुआत से पहले 'वंदे मातरम' बजाया जाएगा।
14 Sep 2026 05:39AM,by: Babuaa Desk
मुंबई पुलिस ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल को आगामी 19 सितंबर से मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बेमियादी भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।जारांगे पाटिल की टीम द्वारा सौंपे गए आवेदन को खारिज करते हुए आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजा बिडकर ने 6 पन्नों का एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।
14 Sep 2026 01:47AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के फाजिल्का जिले में जलालाबाद सिटी पुलिस स्टेशन के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पुलिस परिसर में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और एक पास की दीवार को भी नुकसान पहुँचा है। धमाके की तीव्रता को देखते हुए पंजाब पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी भी तरह के ग्रेनेड हमले की आशंका से इनकार किया है। पंजाब : जलालाबाद सिटी थाने के अंदर धमाका
14 Sep 2026 01:47AM,by: Babuaa Desk
ओमान के तट के पास रणनीतिक रूप से संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज (कमर्शियल वेसल) पर भीषण हमला हुआ है। इस जहाज पर 14 भारतीय चालक दल (क्रू) सदस्य सवार थे, जिनमें से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। यह हमला पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर 'MT El Gaia' पर हुआ l
14 Sep 2026 01:47AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







