शायद गीत हमारे रग रग में भरा हुआ है,धमनियों में दौड़ता है इस कारण गाना भले न आये लेकिन सुनना हमारी जरूरत है। जब फिल्में नहीं थी तब भी गायन था फिल्में आयी तो गायन अनिवार्य तत्व बन गया। फिल्मो में गीत लिखने वाले जानते थे कि कठिन शब्दो से लोग जुड़ नही पाएंगे इस कारण सरल गीत लिखे जाते रहे इन्हें सुगम गीत कहा जाता रहा।अनपढ़ ने भी "चलत मुसाफिर मोह लियो रे पिंजरे वाली मुनिया" गाया गुनगुनाया। हिंदी को अगर विस्तार मिला तो बहुत बड़ा योगदान हिंदी गीतकारों को जाता है।इसके साथ साथ गायकी में एक और विधा समांतर चलती रही ।हिंदी की सगी बहन उर्दू भी रफ्ता रफ्ता चलते चलते रही। स्मृति जगजीत सिंह "तुम जीता किये सबसे, जग तुमसे हारा"..
08 Feb 2021 03:26AM,by: Babuaa Desk
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार की सुबह एक ग्लेशियर के टूटने से देहरादून से करीब 300 किलोमीटर दूर नैना देवी नेशनल पार्क के पास दो जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुईं, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 170 लोग लापता हो गए और मृत होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़
08 Feb 2021 02:26AM,by: Babuaa Desk
ये बात जगज़ाहिर है कि लोग उन्हें ही याद रखते है जो उस रूट पर नही चलते है जिस रुट पर आम लोग चलते है बल्कि नया रूट बनाने वालों को याद रखते है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी अपने 98,99,औऱ 100 वे टेस्ट में जो रुट बनाए वैसा रूट बहुत कम लोग बना पाते है। क्रिकेट जगत में 86 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान डॉन ब्रेडमैन ने लगातार 3 टेस्ट में 150 रन से अधिक की पारी खेले थे। कल ये करिश्मा जो रूट ने दिखाया। जो रुट ने अपने100 वे टेस्ट मे218 रन बनाये। वे एक खूबसूरत खिलाड़ी है जिनकी मुस्कान मोहक है ।कल जब दोहरा शतक लगा कर दर्शको का अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपना हेल्मेट हवा में लहराया तो विजयी मुस्कान में एक अपनापन था। वे शानदार पारी खेले जिसकी, तारीफ जितनी भी करे ,कम। अजहर याद आ गये।वाह। आप जो रुट से अपना नया रुट बनाना सीखे जिन्होंने 36 साल बाद चेपक में दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया जिसने दोहरा शतक लगाया हो। 1984 -85 में माइक गेटिंग ने दोहरा शतक लगाया था अब जो रुट ने काम किया है। ये जो रुट है
07 Feb 2021 04:17AM,by: Babuaa Desk
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर, दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे, आईपीएल 2021 के खिलाड़ियों की नीलामी के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों में शामिल होंगे, जो चेन्नई में 18 फरवरी को होना है। तेंदुलकर का आधार मूल्य 20 लाख रखा गया है और 21 वर्षीय खिलाड़ी 814 भारतीय खिलाड़ियों में से एक है।
06 Feb 2021 04:26AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली पुलिस ने देश भर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है क्योंकि प्रदर्शनकारी किसान संघों ने देशव्यापी "चक्का जाम" का आह्वान किया है। पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर मोर्चाबंदी कर दी है और इलाके में पानी के तोप भी तैनात कर दिए हैं। इस बीच, लाल किले के चारों ओर पुलिस बल तैनात किए गए हैं जहाँ गणतंत्र दिवस पर होने वाली रैली के दौरान बड़े पैमाने पर दंगे देखे गए थे। चक्का जाम: दिल्ली भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई
06 Feb 2021 04:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



