06 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि निर्वाचन में सबकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक साक्षरता क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात उन्होंने यहाँ राजधानी रायपुर में झारखण्ड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मतदाता जागरूकता अध्ययन के लिए आए अध्ययन दल हेतु आयोजित एक लघु कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। झारखण्ड राज्य के अध्ययन दल में सचिव-सह-नोडल पदाधिकारी ,स्वीप झारखण्ड देवदास दत्ता, प्रभारी कम्प्यूटर शाखा मंत्रीमण्डल निर्वाचन झारखण्ड एस. एन. जमील और प्रभारी सहायक मंत्रीमण्डल निर्वाचन झारखण्ड शामिल हैं। इन अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में 4 से 6 फरवरी तक मतदाता जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ में संपादित होने वाली गतिविधियों की जानकारी हासिल की।

06 Feb 2021 03:29PM,
by: Thaneshwar sahu