हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। भाजपा के सामने जहां सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के लिए जोर लगा रही है। जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृहराज्य होने से पार्टी के लिए यह प्रतिष्ठा का चुनाव है। वहीं, वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। ऐसे में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भविष्य के हथियारों पर भी कार्य कर रहा है। इसी सिलसिले में उसने इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेलगन बनाने के लिए भी शुरुआती तैयारियां आरंभ कर दी है। यह ऐसी तोप है जो 200 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है। यह थल, नभ और जल सेना तीनों के लिए भविष्य का एक घातक हथियार है।
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शुक्रवार रात एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में 'रूबियस हैग्रिड' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज 'क्रैकर' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त की रेवड़ियों के वादे के मामले में तत्काल सुनवाई करने की कोई जरूरत नहीं है। याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और जस्टिस हेमंत गुप्ता के सामने हिमाचल और गुजरात के आगामी चुनावों का हवाला देते हुए मामले में जल्द सुनवाई की अपील की थी। राजनीतिक दलों के मुफ्त रेवड़ियों के मामले पर तत्काल सुनवाई नहीं
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार को निर्देश दिया कि कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दो सप्ताह के अंदर मुआवजा दे। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने राज्य सरकार को यह भी आदेश दिया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सामने मुआवजे के खारिज हुए आवेदनों की पूरी जानकारी भी दो सप्ताह में पेश करे।
15 Oct 2022 01:15AM,by: Imran Khan
ED के मुताबिक जून 2022 में आयकर विभाग के छापे में भी लक्ष्मीकांत तिवारी के यहां से 6 करोड़ 44 लाख रुपए कैश और 3 करोड़ 24 लाख रुपयों से अधिक कीमत के आभूषण बरामद हुए थे। इस बार ED 11 अक्टूबर को जब तिवारी के महासमुंद स्थित घर पहुंची तो कहा गया कि वे दो दिन पहले ही कहीं बाहर चले गए हैं। बाद में खुफिया सूचना के आधार पर तिवारी को रायपुर के एक होटल से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनके बताये एक ठिकाने से डेढ़ करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। तिवारी की भूमिका कैश ट्रांजेक्शन और बेनामी संपत्ति को चेहरा देने में बताई गई है। लक्ष्मीकांत तिवारी के बताये ठिकाने से डेढ़ करोड़ मिले
14 Oct 2022 12:17PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







