आदिवासी आरक्षण के मसले पर भाजपा अब रण के मूड में है। शनिवार को पार्टी के बड़े नेता इसी मुद्दे पर सड़क पर उतरेंगे। भाजपा नेताओं की राजभवन जाकर इस मसले पर राज्यपाल से मिलने की तैयारी है। इसे लेकर रणनीति बनाने शुक्रवार की शाम कोर ग्रुप की बैठकर रखी गई थी। बैठक में अजय जामवाल, डॉ रमन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडे समेत बड़े नेता शामिल हुए। आज राजधानी की सड़कों पर उतरेंगे सांसद, विधायक
15 Oct 2022 03:15AM,by: Imran Khan
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी दिन एलान हो सकता है. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. उम्मीद है कि जल्द ही गुजरात के चुनाव को लेकर भी एलान किया जा सकता है. इसी बीच गुजरात को लेकर बीजेपी (BJP) ने अहम बैठक की है. दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर ये बैठक पिछले 3 घंटे से जारी है.
15 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
टाटा कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर अटैक हुआ है. टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा कि साइबर हमले से उसका सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है और उसकी प्रणालियों पर असर पड़ा है. टाटा पावर कंपनी लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के आईटी बुनियादी ढांचे पर साइबर हमला हुआ है.
15 Oct 2022 01:17AM,by: Imran Khan
पंजाब के बठिंडा में ब्यूटी कांटेस्ट के विज्ञापन को लेकर शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने महिलाओं के लिए एक सौंदर्य प्रतियोगिता करवाने वाले आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सौंदर्य प्रतियोगिता के पोस्टर में लिखा है कि विजेता महिला के लिए पुरस्कार एक 'कनाडाई एनआरआई दूल्हा' होगा. बठिंडा पुलिस के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर गुरुवार ये जानकारी दी गई है.
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
केरल हाई कोर्ट ने कहा कि किसी महिला का पहनावा उसकी गरिमा भंग करने का लाइसेंस नहीं हो सकता और न ही यह ऐसा अपराध करने वाले व्यक्ति को दोषमुक्त करने का आधार हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को उसके पहनावे के आधार पर आंकना 'उचित नहीं हो सकता' और यह नहीं माना जाना चाहिए कि महिलाएं केवल पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कपड़े पहनती हैं।
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
तमिलनाडु के होसुर स्थित एक स्कूल में 60 से ज्यादा बच्चे अचानक बीमार हो गए। सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों ने आज सुबह उल्टी की शिकायत की। इसके बाद इन सभी को अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इनमें से कोई भी गंभीर हालत में नहीं है। जानकारी के मुताबिक घटना स्कूल में लंच के बाद हुई।
15 Oct 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







