Imran Khan

Generic placeholder image

सुरजेवाला ने बीजेपी को लिया आडे़ हाथों लेते हुए आरोप लगाया, ''इस सांप्रदायिक विभाजन का एक मात्र लक्ष्य वोट लेना है ।'' 'भारत जोड़ो यात्रा' रविवार को 32वें दिन में प्रवेश कर गई और अब तक 700 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। इसकी शुरुआत सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में समाप्त होगी । इस दौरान यह 3,500 किलोमीटर की दूरी तय कर 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। सुरजेवाला ने कहा, ''हम बनायेंगे और वे (भाजपा) इसे तोड़ेंगे। भाजपा नफरत फैला कर समाज को विभाजित करती है और हम प्यार तथा मोहब्बत से लोगों को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। वे सांप्रदायिक सौहार्द को नष्ट कर देंगे और हम समाज में सद्भाव एवं भाईचारा फैलाने के लिए काम करेंगे।'' बीजेपी नफरत फैलाकर समाज को करती है विभाजित'- सुरजेवाला

10 Oct 2022 03:05AM,
by: Imran Khan