मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के ढीले-ढाले काम-काज पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कलेक्टरों से कहा कि राजस्व का काम-काज चुस्त-दुरूस्त होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। लोगों के काम समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। कलेक्टर और कमिश्नर नियमित रूप से तहसील कार्यों के निरीक्षण करें। अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा करते हुए सभी कलेक्टरों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए।
09 Oct 2022 09:03AM,by: Imran Khan
रायपुर सर्किट हाउस में चल रही कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का दूसरा दौर रविवार को शुरू हो गया। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों को देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने लोगों का काम समयसीमा में नहीं होने पाने की शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। इससे पहले उन्होंने पर्यटन की समीक्षा के बाद राम वन गमन पर्यटन परिपथ में होटल की व्यवस्था जोड़ने को कहा है। वहीं धमतरी के गंगरेल डैम (रविशंकर सागर) में पर्यटकों के आकर्षण के लिए टापू (आइलैंड) विकसित करने का निर्देश दिया।
09 Oct 2022 07:58AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीए गुजरात दौरे पर रहेंगे। वहां, वे राज्य में करीब 712 करोड़ रुपए की अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी IKDRC में 22 हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और 408 करोड़ रुपए से बनी 12 ICU वाले 850 बेड की सुविधा का उद्घाटन करेंगे
09 Oct 2022 01:31AM,by: Imran Khan
खुशनुमा मौसम और संगीत की महफिल अर्थात सोने पर सुहागा। ऐसा ही एक सुखद पल लिए शहर में सुरीला कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था संगीत सरिता कराओके ग्रुप मायाराम सुरजन रजबंधा मैदान में यह कार्यक्रम हुआ। संगीत के सुधी श्रोताओं से भरे सभागार में अप्रतीम संगीत रचनाओं के सर्जक गीतों को स्वरांजलि स्वरुप प्रस्तुत किया गया ।
09 Oct 2022 01:19AM,by: Imran Khan
दो साल बाद कोलकाता के रेड रोड पर शनिवार को दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित किया गया. इस कार्निवाल में कम से कम 90 पूजा समितियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विदेशी दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और यूनेस्को के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. लोक कलाकारों ने इस कार्निवाल में एक -से-बढ़कर-एक प्रस्तुति दी, जिस पर लगातार तालियां बजती रहीं. लोक कलाकारों को नाचता देख सीएम ममता बनर्जी भी खुद को रोक नहीं सकीं और लोक कलाकारों के साथ जमकर डांस किया. दुर्गा पूजा के दौरान कुछ ऐसे थिरकीं सीएम ममता बनर्जी
09 Oct 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









