मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि, विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें. और एसपी स्वयं रात में गश्त पर निकलें, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे। ऑनलाइन जुआ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें,ताकि ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी न हों, और जीरो टॉलरेंस अपनाएं। विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
08 Oct 2022 07:14AM,by: Imran Khan
बताया जा रहा है, इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले साल तक के लिए कलेक्टरों और एसपी को नये टास्क देने वाले हैं। इसमें कानून-व्यवस्था और लोक व्यवस्था का मुद्दा मुख्य होगा। रायपुर में यह कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस सितम्बर महीने में ही होनी थी, लेकिन गणेश विसर्जन और नये जिलों के उद्घाटन की वजह से इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी। अफसरों को नया टास्क मिलेगा
08 Oct 2022 07:14AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर व एसपी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि विजिबल पुलिसिंग नजर आनी चाहिए और अपराधों की रोकथाम करते हुए केवल छोटे स्तर पर कार्यवाही न करें और आँकड़े न देकर ठोस कार्ययोजना को अंजाम दे।
08 Oct 2022 07:00AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को आज हवाई सफर कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आये विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों की जॉय राइड सुबह 8 बजे से शुरू है। एक छोटी सी उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर से उतर रहे विद्यार्थियों की मुस्कान बड़ी हो गई है।
08 Oct 2022 06:53AM,by: Imran Khan
रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने नवा रायपुर में इंग्लैंड से घूमने आए दंपति से लूट की वारदात पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जब पूरे छत्तीसगढ़ सहित नई राजधानी नवा रायपुर तक लुटेरों का प्रकोप फैला हुआ है तब ऐसे में परदेश से छत्तीसगढ़ प्रदेश घूमने पर्यटक क्यों और कैसे आएंगे। एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को आकर्षित करने के नाम पर पर्यटन मंडल के होटल मोटल में शराब पिलाने की व्यवस्था कर रही है और दूसरी ओर इस लाचार और लचर सरकार के संरक्षण में गाजरघास की तरह पनपे अपराधी तत्व खुली चुनौती दे रहे हैं कि जो यहां आयेगा, बिना लुटे वापस नहीं जायेगा।
08 Oct 2022 01:48AM,by: Imran Khan
रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने धमतरी में रावण निर्माण में लापरवाही के आरोप में नगर निगम के बाबू को सस्पेंड किये जाने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी हैं और इस भ्रष्टाचार से अब दशहरे में जलने वाला रावण भी नहीं बच पाया। ठीक से रावण न बनवाने के कारण रावण ने भी जलने से इंकार कर दिया और शायद रावण की भी यही आपत्ति थी कि मुझे जलाते वक्त तो कम से कम भ्रष्टाचार न किया जाए। इसमें अधिकारी को निलंबित करने की बजाय कांग्रेस सरकार को अपने संरक्षण में पनप रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए ताकि उनकी देश-विदेश में जग हंसाई ना हो और रावण ठीक तरीके से जल सके और बुराई का खात्मा हो सके। भ्रष्टाचार की हद पार, रावण ने कर दिया जलने से इंकार- रंजना
08 Oct 2022 01:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







