राजस्थान से आज ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अच्छा नहीं लगेगा। दरअसल, जिन उद्योगपति गौतम अडानी पर राहुल पिछले कई सालों से हमलावर रहे हैं, वे ही आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बगल में बैठे नजर आए। इतना ही नहीं, गहलोत ने खुले मंच से गौतम अडानी की जमकर तारीफ भी की। 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' में गहलोत ने अडानी को भाई कहते हुए संबोधित किया और कहा, ''गौतम भाई गुजरात की बात कर रहे थे। गुजराती हमेशा से बहुत सक्षम रहे हैं, यहां तक कि आजादी से पहले भी। महाराष्ट्र-गुजरात हमेशा आर्थिक रूप से समृद्ध रहा है। आपका राज्य अच्छी स्थिति में था, अब हम सुनते हैं कि गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 2 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।''
08 Oct 2022 12:51AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के 30वें दिन दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश के परिवार समेत कई अन्य लोगों के साथ पदयात्रा की और कहा कि एक देश में 'दो भारत' स्वीकार नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी और अन्य 'भारत यात्रियों' ने रोज की तरह यात्रा के 30वें दिन भी 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी से मिलीं और फिर इस यात्रा में कुछ दूर पैदल चलीं। राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश को गले लगाकर उनका यात्रा में स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी दिवंगत पत्रकार की मां का हाथ पकड़कर चल रहे थे। गौरी लंकेश कर्नाटक की ही निवासी थीं। उनकी पांच सितंबर 2017 की रात बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश और कविता लंकेश के साथ पदयात्रा की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''गौरी लंकेश सच के लिए खड़ी रहीं, गौरी लंकेश साहस के लिए खड़ी रहीं, गौरी लंकेश स्वतंत्रता के लिए खड़ी रहीं। मैं गौरी लंकेश और उनके जैसे अनगितन लोगों के लिए खड़ा हूं, जो भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।''
08 Oct 2022 12:51AM,by: Imran Khan
भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वो इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों (2269 फेरों) का संचालन कर रहा है ताकि त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को किसी तरह की कोई परेशानी न झेलनी पड़ी। ये स्पेशल ट्रेनें पूरे देश में दिल्ली-पटना, दिल्ली- भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि प्रमुख स्थानों को कवर करेंगी।
08 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
' भारत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के स्तर तक नहीं आई है और इसके लिए अभी कुछ कदम उठाए जाने बाकी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीनी दूत सुन वेइदॉन्ग के दावे के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की है। वेइदॉन्ग ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति समग्र रूप से स्थिर है क्योंकि दोनों पक्षों ने जून 2020 में गलवान घाटी में हुईं झड़पों के 'आपात कदम' उठाए, जिससे हालात सामान्य हो गए।
08 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
वायुमंडल में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के असर से बन रहे एक तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक बादल गर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं में एक दिशा परिवर्तन केंद्र बन रहा और ऐसा ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में आने वाली पश्चिम हवाओं में भी विद्यमान है।
08 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
राजधानी दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली सरकार ने कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए नई प्रोन्नत नीति और कक्षा 3 से 8 के लिए नए परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रभावी होंगे। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नए मूल्यांकन दिशानिर्देशों के तहत कक्षा 5 एवं 8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा, अगर वे सालाना परीक्षा में पास नहीं होते हैं।
08 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









